Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

पूर्व पंचायत सदस्य की तकिये से गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार

चंचल थाने की पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है

09 Jul 2025

पूर्व पंचायत सदस्य की तकिये से गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार

मालदा। पूर्व तृणमूल पंचायत सदस्य की तकिये से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप उसके पति और ससुराल वालों पर लगा है। पत्नी की हत्या के मामले में चंचल थाना ने आरोपित पति मुस्तफिजुर रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से चंचल थाना अंतर्गत भगवानपुर ग्राम पंचायत के चरालु गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
बिलकिस की शादी लगभग 20 साल पहले चरालु गांव निवासी मुस्तफिजुर रहमान से हुई थी। उनकी दो बेटियां है। बिलकिस के पिता के परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके पति और ससुराल वाले बिलकिस को प्रताड़ित कर रहे थे। बिलकिस परिवार को बचाने के लिए चुपचाप सब कुछ सहती रही। कई बार पारिवारिक समझौते भी हुए। आरोप है कि इसी बीच लगभग ढाई साल पहले मुस्तफिजुर का बिलकिस के मामा की बेटी के साथ विवाहेतर संबंध हो गया।
आरोप है कि अपनी साली के साथ विवाहेतर संबंध बनने के बाद वैवाहिक कलह बढ़ गई। बिलकिस पर शारीरिक अत्याचार बढ़ गया। ढाई महीने पहले मुस्तफिजुर काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में गया था। आरोप है कि उस समय मुस्तफिजुर अपनी साली शहनाज को अपने साथ ले गया था। पत्नी होने के बावजूद मुस्तफिजुर ने वहां शहनाज से शादी कर ली। कुछ दिन पहले ही वह काम से काम लौटा था। हालांकि, उसने अपनी दूसरी पत्नी को कहीं और रख दिया था।
परिवार का आरोप है कि मुस्तफिजुर ने सोमवार देर रात तकिये से गला घोंटकर बिलकिस की हत्या कर दी। जिसमें उसके माता-पिता ने भी हत्या में सहयोग किया। मृतका के परिवार वालों को उस रात पता चला कि उनकी बेटी बीमार है। हालांकि, जब वे वहां गए तो उन्होंने पाया कि बेटी बेहोश थी। उसका चेहरा और गला काला पड़ा हुआ था। इसके बाद उसे चंचल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल भेज दिया गया। आरोपित पति को चंचल थाने की पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को मृतका के पिता ने चंचल थाने में चार लोगों के नाम लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। चंचल थाने की पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतका के पिता शहाबुद्दीन ने कहा कि मेरे दामाद का विवाहेतर संबंध था। मैंने सुना है कि उसने कुछ दिन पहले उसे बाहर ले जाकर उससे दूसरी शादी कर ली थी। उन्होंने साजिश रचकर मेरी बेटी की हत्या किया है।मृतका की मां नाज़िमा खातून का आरोप है कि वे उसे लंबे समय से उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने आरोपितों को कड़ी सजा की मांग की है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व पंचायत सदस्य की तकिये से गला घोंटकर हत्या
चंचल थाने की पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News